Search

 
 
 

Jadugoda: छात्राओं ने नरवा पहाड़ परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय का नाम किया रौशन

 
Jadugoda: राजस्थान के रावत भाटा में आयोजित अखिल भारतीय परमाणु ऊर्जा अंतर केंद्रीय विद्यालय की कोरियोग्राफी सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में नरवा पहाड़ की छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन कर दूसरा स्थान हासिल कर नरवा पहाड़ परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय का नाम किया रौशन किया. यूसिल कॉलोनी वासियों ने जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर जादूगोड़ा लौटी विजेता टीम को पुरस्कृत कर सम्मानित किया.

560 विद्यार्थी कलाकार एवं अनुरक्षण दल के सदस्यों ने भाग लिया

उल्‍लेखनीय है कि राजस्थान के रावत भाटा के भारतीय परमाणु ऊर्जा प्रमाण केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-4 द्वारा तीन दिवसीय अखिल भारतीय परमाणु ऊर्जा अंतर केन्द्रीय विद्यालय सांस्कृतिक समारोह (समूह नृत्य) का आयोजन 18 नवंबर से 20 नवंबर तक आयोजित किया गया था. इस सांस्कृतिक समारोह में देशभर के 28 परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालयों के 560 विद्यार्थी कलाकार एवं अनुरक्षण दल के सदस्यों ने भाग लिया. में नरवा पहाड़ परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय की छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन कर दूसरा स्थान हासिल किया.

उपलब्धि पर पूरे स्कूल व क्षेत्र में हर्ष का माहौल

यह प्रतियोगिता कनिष्ठ वर्ग और वरिष्ठ वर्ग में आयोजित की गई थी. कनिष्ठ वर्ग में कक्षा 6 से लेकर 10 के विद्यार्थी एवं वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 11 से 12 के विद्यार्थियों ने भाग लिया.  जिसमें दो समूह नृत्य प्रतियोगिता थी एक कोरियोग्राफ नृत्य एवं दूसरा भारतीय लोक नृत्य. कनिष्ठ वर्ग में नरवापहाड़ के छात्राओं ने कोरियोग्राफ नृत्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया. इस उपलब्धि पर पूरे स्कूल व क्षेत्र में हर्ष का माहौल है.

टीम में यह थे शामिल

इस प्रतियोगिता में छात्राओं में अनुश्री भगत, प्रीति दास, आशीराज भगत, मुस्कान सोरेन, पार्वती किस्कू, सुजाता हो, स्वाति मुर्मू , सोनाली बास्के, नेहा दास मिरू टुडू जबकि अनुरक्षण दल में शिक्षक मनीष कुमार साहा एवं संध्या शर्मा ने शिरकत की. इसे भी पढ़ें : Adityapur:">https://lagatar.in/adityapur-former-chief-minister-champai-soren-won-from-seraikela-as-bjp-candidate-by-20504-votes/">Adityapur:

सरायकेला से पूर्व मुख्‍यमंत्री चंपाई सोरेन बतौर बीजेपी प्रत्याशी 20504 मतों से जीते
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही