Search

 
 
 

Jadugoda :  गोगो दीदी योजना का फॉर्म बना कमाई का जरिया, पांच-पांच रुपये में बेच रहे

 
  • फार्म भरने के बाद जमा करने के लिए भटक रही महिलाएं
Jadugoda : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की काट में भाजपा की ओर से निकाली गई गोगो दीदी योजना कई लोगों की कमाई का जरिया बन गई है. इधर इस फॉर्म को जमा करने को लेकर भारी संख्या में महिलाएं पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार के आवास पर भटकती दिखीं. इस बाबत चापी गांव की अनीता सरदार, जयंती सरदार, सुंदरी सरदार ने कहा कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि से यह फॉर्म पांच रुपया में मिला है. उसी के कहने पर पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार के आवास आए, जहां से उन्हें निराश लौटना पड़ा. उन्हें भाजपा नेता विभीषण सरदार ने कहा कि यह असली फॉर्म नहीं है, फोटो कॉपी लेकर आए हैं. उन्होंने महिलाओं को यह कहकर लौटा दिया कि फॉर्म यहां जमा नहीं होता. जहां से फॉर्म मिला है वहीं जाकर इसे जमा करें. इस पर महिलाएं लौट गईंं. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-when-will-the-villagers-of-kumbia-get-ration/">Kiriburu

: आखिर कुम्बिया के ग्रामीणों को कब मिलेगा राशन!
भाजपा की गोगो दीदी योजना का फॉर्म को जमा करने को लेकर पोटका में भी लोग इधर-उधर भटकते दिखे. उन्हें उम्मीद है कि फॉर्म जमा होने के बाद हर महीने भाजपा की सरकार आने 2100 रुपया मिलेगा. प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के सभी बूथ कमिटी प्रभारी को पार्टी की ओर से गोगो दीदी योजना का फॉर्म भेजा गया है. उन्हें निर्देश दिया गया है कि पहले चरण में लोगों से फॉर्म एकत्रित कर रजिस्ट्रेशन करना है. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-artists-busy-in-finalizing-the-pandals-and-ravana/">Kiriburu

: पंडालों व रावण को अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही