Search

 
 
 

Jadugoda : पोटका में पति-पत्नी पर कुदाल से हमला, पति की मौत

 
  • पुलिस फरार अपराधियों की तलाश में जुटी
Jadugoda : पोटका में अपराधियों ने घर में घुस कर दंपति पर कुदाल से हमला कर दिया. इस हमले में पति नरेश सरदार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद अपराधी भागने में सफल रहे. घटना शुक्रवार रात की है. घटना की सूचना मिलने के बाद पोटका थाना प्रभारी धनंजय पासवान आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दी है. घटना के बारे में बताया जाता है कि पोटका थाना क्षेत्र की जामदा पंचायत के देवली गांव में अज्ञात अपराधियों ने घर में घुस कर पति नरेश सरदार व पत्नी विदेशी सरदार पर कुदाल से हमला कर कर दिया. इस हमले में पति नरेश सरदार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी विदेशी सरदार को गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद पोटका पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान तेज कर दिया है. इसे भी पढ़ें : Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-mla-ramdas-soren-met-the-bereaved-family-after-reaching-bharat-murmus-house/">Ghatshila

:  भरत मुर्मू के घर पहुंच कर शोक संतप्त परिवार से मिले विधायक रामदास सोरेन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही