Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jadugoda : इंचडा गांव की महिलाओं ने दीप प्रज्वलित कर दी कोलकाता के डॉक्टर को श्रद्धांजलि

  • दोषियों की माफी नहीं , फांसी दो के लगे नारे
Jadugoda (Vidya Sharma) : कोलकाता की ट्रेनी डाॅक्टर की हत्या को लेकर मंगलवार की शाम इंचडा गांव की महिलाओं ने जादूगोड़ा की महिला समाजसेवी लतिका सिंह की अगुवाई में जुलूस निकाला. जुलूस पूरे गांव में भ्रमण के बाद पंचायत भवन में समाप्त हो गया. जुलूस में शामिल महिलाएं हाथ में तख्ता लिए दोषियों को माफी नहीं, फांसी दो, हम न्याय चाहते हैं, मुझे न्याय दो नारे लगाते चल रही थीं. कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने दीप प्रज्वलित कर ट्रेनी डॉक्टर को श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर समाज सेवी नेत्री ललिता सिंह ने कहा कि सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देती है. आज कही भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. महिलाओं की सुरक्षा की लेकर सख्त कानून बनाने की जरूरत है. कार्यक्रम में महिला नेत्री ललिता सिंह, ममता रानी भक्त, मीना दास, नंदनी मंडल, जासनी संथाल, रीना कर्मकार, पान मुनि माझी, सरिता गुरम आदि ने हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें : Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-shortage-of-teachers-in-project-girls-high-school-manjari/">Chaibasa

: प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय मंझारी में शिक्षकों की कमी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही