Search

 
 
 

Jadugoda: चुनाव के वक्त जल मिशन योजना में तेजी ने ग्रामीणों की बढ़ाई परेशान

 
Jadugoda: पोटका प्रखंड क्षेत्र के हाथीविन्दा पंचायत में चुनाव के वक्त जल मिशन योजना के तहत घर-घर नल योजना में तेजी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. सड़क किनारे पाइप बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे की मिट्टी सड़क पर आ जाने और दाना चक्रवात को लेकर  ही रही बारिश से राजदोहा गांव से हाथीविन्दा पंचायत तक चलना मुश्किल हो गया है. सड़क जानलेवा समेत फिसलन भरी ही गई है. कई लोग चोटिल हो रहे हैं.

पाइप लाइन बिछाने का कार्य जल्द बंद करने मांग

इस बाबत ग्रामीणों ने कहा कि इस सड़क से रोजाना हजारों लोग आना जाना करते हैं. चुनाव के वक्त जल मिशन योजना के तहत सड़क की खुदाई से सड़क जानलेवा ही गई है. बीमार पड़ने पर मरीज को खटिया पर लाद कर पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाना पड़ेगा. ग्रामीणों ने पाइप लाइन बिछाने का कार्य कुछ समय के लिए जल्द बंद करने मांग की है ताकि ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके. इसे भी पढ़ें : Dumaria:">https://lagatar.in/dumaria-adm-law-and-order-held-review-meeting-regarding-assembly-elections-inspected-check-post/">Dumaria:

एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने विधानसभा चुनाव को लेकर की समीक्षा बैठक, चेकपोस्‍ट का मुआयना किया
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही