Search

 
 
 

जादूगोड़ा : नीट के झारखंड टॉपर को भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य उपेंद्र सिंह ने किया सम्मानित

 
Jadugoda : पोटका विधान सभा अंतर्गत बागबेड़ा निवासी सह नीट की परीक्षा में झारखंड टॉपर बने आयुष झा के पश्चिमी बागबेड़ा स्थित प्रधान टोला (जमशेदपुर) स्थित उसके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. इधर शनिवार को भाजपा अनुसूचित जन जाति मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य उपेंद्र सिंह सरदार ने नीट 2022 की परीक्षा में 720 में 695 अंक के साथ झारखण्ड टॉपर व राष्ट्रीय स्तर पर 132 रैंक लाने वाले आयुष झा के पश्चिम बागबेड़ा पंचायत, बागबेडा आवास जाकर उनसे मुलाकात की व उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी व सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-anganwadi-center-is-not-being-operated-properly-in-rovam-village-villagers-complain/">किरीबुरू

: रोवाम गांव में आंगनबाड़ी केन्द्र का सही ढंग से नहीं हो रहा संचालन, ग्रामीणों ने की शिकायत

आयुष झा से मिलने वालों में ये थे शामिल

इस मौके पर भाजपा नेता उपेंद्र सिंह सरदार ने इस उपलब्धि पर पूरे परिवार को बधाई दी तथा कहा कि आयुष झा ने झारखंड समेत पोटका विधान सभा का भी मान बढ़ाया है. झारखंड टॉपर आयुष झा से मिलने वाले प्रतिनिधियों में जनप्रतिनिधि भाजपा अनुसूचित जनजाति प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पोटका के सांसद प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह सरदार, सांसद संजीव कुमार, पश्चिम बागबेड़ा मुखिया सुश्री जमुना हांसदा, आनंद कुमार, विजय सिंह, मुकेश सिंह, भगवान शाह और राजकमल शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही