Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जादूगोड़ा : झारखंड वैष्णव बैरागी समिति ने सुंदर लाल दास को किया सम्मानित

Jadugora : वीर ग्राम का सरकारी ग्राम प्रधान चुने जाने पर आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति ने रविवार को सुंदर लाल दास को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. यह सम्मान समारोह वीर ग्राम के शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई. इस मौके पर समाज के केंद्रीय अध्यक्ष नवदीप दास ने कहा कि सुंदर लाल दास को वीर ग्राम का सरकारी ग्राम प्रधान के पद पर चयन होना गर्व की बात है. इनके चयन से गांव में एकजुटता व सशक्तिकरण होगा. इसके पूर्व ग्राम प्रधान सुंदर लाल दास की अगुवाई में वनभोज का आयोजन किया गया. वनभोज में समाज के सभी महिला-पुरुषों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया.
इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-ghatshila-legends-beat-chakulia-legends-by-seven-wickets/">चाकुलिया

: घाटशिला लीजेंड्स ने चाकुलिया लीजेंड्स को सात विकेट से हराया

सम्मान समारोह में ये लोग हुए शामिल

कार्यक्रम में आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति की ओर से केंद्रीय अध्यक्ष नवदीप दास, केंद्रीय उपाध्यक्ष गुरु पदो दास, श्यामा पदो दास, गौड़ दास, त्रिलोचन दास, पद्मलोचन दास, आशुतोष दास, हिमांशु दास, तरुण दास, लक्की कांत दास, अमित कुमार दास, संजय दास, तापस दास, मृत्युंजय दास, कृष्णा दास, शिव राम दास, शंकर दास उपस्थित थे.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही