Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जादूगोड़ा : किंगफिशर ने सिदो-कान्हू मेमोरियल को पराजित कर खिताब जीता

Advertisement
Advertisement
Ghatshila : जादूगोड़ा स्थित रूरल यूथ क्लब बगुलासाई फुटबॉल मैदान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को पोटका की किंगफिशर टीम और सिदो- कान्हू मेमोरियल क्लब पश्चिम बंगाल पुरुलिया की टीम के बीच खेला गया. जबर्दस्त मुकाबले में पोटका की किंगफिशर टीम विजेता बनी. उसे एक लाख 10 हजार रुपये और ट्रॉफी व उपविजेता सिदो-कान्हू को 75 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान किया गया. मैच का उद्घाटन  मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार ने फुटबॉल को किक मारकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. पुरस्कार वितरण समारोह में विधायक संजीव सरदार ने कहा कि झारखंड में फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए हेमंत सरकार तत्पर है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-gudabanda-police-beat-up-youth-for-mobile-theft-admitted-to-chc/">बहरागोड़ा

: गुड़ाबांदा पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोप में युवक को पीटा, सीएचसी में भर्ती
झारखंड में फुटबॉल की प्रतिभाओं की कमी नहीं है. खेल प्रतिभाओं को अगर निखारा जाए तो राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने में मैक्सी जॉन के सीईओ महेश्वर बेसरा, ओसे माझी, एके इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक अनिल कुमार अग्रवाल, जादूगोड़ा रूरल यूथ क्लब बगुलासाई की ओर से ग्राम प्रधान मंगल सोरेन,सचिव श्याम दास माझी, वास्ता सोरेन, माधव लोहार, सोमांय सोरेन, श्याम माझी, श्याम मुर्मू, संग्राम टुडू, , शिव पात्रो, सिदो माझी, रंजीत लोहार, माखन सोरेन धरमू टुडू, राकेश कुमार गोप, प्रकाश सोरेन, उत्पल पातर, गणेश पात्र ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही