Search

 
 
 

Jadugoda : 15 असंवैधानिक ग्राम प्रधान को हटाने को लेकर माझी बाबा आगे आए

 
  • उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी
Jadugoda : जादूगोड़ा के आसनवनी पंचायत के कानीकोला गांव समेत 15 असंवैधानिक ग्राम प्रधान को हटाने की मांग को लेकर माझी बाबा आगे आ गए हैं. शुक्रवार को राजदोहा माझी बाबा माझी युवराज टुडू व जगन्नाथ मुर्मू की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त कार्यालय में जाकर ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में माझी बाबाओं ने कहा कि मेचुआ पेड़ा अंतर्गत मौजा गोपालपुर (आसनवनी, जादूगोड़ा) में आदिवासी माझी के तौर पर श्याम चरण मुर्मू को माझी बाबा के तौर पर मान्यता दिया जाए, जबकि यहां अवैध रूप से जय प्रकाश भक्त को पोटका प्रखंड कार्यालय से बनाया गया है. श्री भक्त अनुसूचित जनजाति के सदस्य नहीं हैं. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-teachers-of-bandgaon-were-given-training-on-u-dice-plus/">Chakradharpur

: बंदगांव के शिक्षकों को यू डायस प्लस का दिया गया प्रशिक्षण
इसी तरह कानी कोला (आसनवनी, जादूगोड़ा ) में रोहित कुमार सोरेन परंपरागत ग्राम प्रधान होने चाहिए बदले में अन्य को ग्राम प्रधान अवैध रूप से घोषित किया गया है. इस तरह के मामले जादूगोड़ा में 15 से अधिक ग्राम प्रधान परम्परागत माझी बाबा नहीं हैं, जिसे सरकार बदले. यहां ओबीसी ग्राम प्रधान बनकर मानदेय ले रहा है. जिसका हर हाल में विरोध किया जाएगा. जरूरत पड़ी तो आंदोलन किया जायेगा. उन्होंने आगे कहा कि भाटीन पंचायत का ग्राम प्रधान स्वर्गीय दुला सोरेन नहीं था, कानूनन मोहन मुर्मू ही असली ग्राम प्रधान है. उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने गए प्रतिनिधिमंडल में कानीकोला, कोकदा, दिगर साईं,गोपालपुर भाटीन, राजदोहा, मेचुआ,झरिया , छोटा खुर्शी,बनाम घुटू, कोकदा समेत माझी युवराज टुडू, जगन्नाथ मुर्मू,बुद्धिनाथ मुर्मू,श्याम चरण मुर्मू, कुशल सोरेन, सोरेन, डोमन चंद्र सोरेन, गुमदी हेंब्रम,मनोज हांसदा ,गोपी नाथ हासदा, जय टुडू ग्राम प्रधानों ने हिस्सा लिया। [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही