Search

 
 
 

Jadugoda : मेनका सरदार ने इस्तीफा वापस लिया

 
Jadugoda : टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहीं पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार ने प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा वापस ले लिया है. इसके पूर्व आज दिन भर मेनका सरदार को मनाने की कवायद जारी रही. दोपहर करीब एक बजे रांची से राज्यसभा सांसद सह प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू पोटका पहुंचे. दोनों के बीच उनके हाता स्थित आवास पर काफी देर तक बैठक चली. इस बैठक को काफी गुप्त रखा गया. मीडिया के अंदर जाने पर पूरी तरह रोक थी. इससे पूर्व पोटका से भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा ने भी पूर्व विधायक मेनका सरदार से मिलकर जीत का आशीर्वाद मांगा. यहां बताते चलें कि पोटका से टिकट नहीं मिलने की वजह से मेनका सरदार ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था.  इसे भी पढ़ें : Jadugoda">https://lagatar.in/jadugoda-rajya-sabha-mp-aditya-sahu-arrived-to-convince-maneka-sardar-2/">Jadugoda

: मेनका सरदार को मनाने पहुंचे राज्यसभा सांसद आदित्य साहू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही