Search

 
 
 

Jadugoda: दो सगी बहनों की हत्या के कई राज अभी भी दफन

 
Jadugoda : जमशेदपुर के बर्मामाइंस की रहने वाली दो सगी बहनों की हत्या के मामले में हालांकि एक व्‍यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है लेकिन हत्‍याकांड के कई राज अभी भी दफन है. पुलिस इस मामले में अभी अन्‍य कई लोगों की तलाश कर रही है. डीएसपी संदीप भक्त का कहना है कि अभी हत्‍याकांड के कई पहलुओं का खुलासा नहीं हुआ है जिसे जल्‍द ही सुलझा लिया जाएगा.

उधार के पैसे नहीं चुकाने के लिए की हत्‍या

घटना के बाबत अभी तक प्राप्‍त जानकारी के अनुसार जमशेदपुर के बर्मा माइंस की रहने वाली दो सगी बहनों  पुष्पा (60) एवं प्रतिभा दास (45) का परसुडीह निवासी सह पूर्व आरपीएफ कर्मी के साथ पूर्व में पारिवारिक संबंध था. इस बीच पुष्पा दास से आरोपी दीना कांत ठाकुर ने उधार में कई बार पैसे लिए लेकिन वापस नहीं किया. पैसे को लेकर दबाव बढ़ा तो दीना कांत ने खतरनाक कदम उठाया व अपने ही घर पर दोनों बहनों की धारदार हथियार से हत्या कर दी और शवों को  जादूगोड़ा की गुर्रा नदी में फेंक दिया. गत 14 नवंबर को पुलिस ने शव बरामद किया. जादूगोड़ा पुलिस को तीन सप्ताह बाद मामले का खुलासा करने में सफलता मिली. इस टीम में डीएसपी संदीप भक्त, जादूगोड़ा थाना प्रभारी राजेश मंडल, आंनद मरांडी समेत कई पुलिस कर्मी शामिल थे.

वाहन व हथियार भी पुलिस जल्द बरामद कर लेगी : डीएसपी

दूसरी तरफ इस डबल हत्याकांड के खुलासे के बाद पुलिस उपाध्यक्ष संदीप भक्त ने कहा कि दोनों सगी बहनों की हत्या के कई राज अभी भी दफन हैं. जिसके खुलासे के लिए पुलिस टीम बनाकर काम कर रही है, जिसके परिणाम जल्द सामने आयेंगे. उन्होंने खुलासा किया कि इस हत्या में मात्र पूर्व आरपीएफ कर्मी दीना कांत ठाकुर ही शामिल नहीं है. कई और लोगों की पुलिस तलाश कर रही है. उन्होंने आगे कहा कि इसमें उपयोग में लाए गए वाहन व हत्या में उपयोग किया गया हथियार भी पुलिस जल्द बरामद कर लेगी. इसे भी पढ़ें : Chandil:">https://lagatar.in/chandil-elephant-havoc-continues-villagers-scared/">Chandil:

हाथियों का कहर जारी, ग्रामीण भयभीत
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही