Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jadugoda : यूसिल के कई वरीय अधिकारियों का तबादला

  • राकेश कुमार बनाए गए नरवा यूरेनियम प्रोजेक्ट के माइंस एजेंट
Jadugoda : यूसिल में कई वरीय अधिकारियों का तबादला हो गया है. इस तबादले में पूर्व कार्मिक उप महाप्रबंधक राकेश कुमार को नरवा यूरेनियम प्रोजेक्ट के माइंस एजेंट की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं नरवा पहाड़ के माइंस एजेंट मनोरंजन महाली जादूगोड़ा ग्रुप ऑफ माइंस के एजेंट के रूप में यूसिल की तीन यूरेनियम माइंस मसलन जादूगोड़ा, भाटीन व बागजाता यूरेनियम माइंस का उत्पादन देखेंगे. दोनों अधिकारियों ने अपना पदभार संभाल लिया है. इसे भी पढ़ें : Goilkera">https://lagatar.in/goilkera-bdo-gave-information-about-your-government-your-door-campaign/">Goilkera

: बीडीओ ने आपकी सरकार, आपके द्वार अभियान की दी जानकारी
इस मौके पर नरवा पहाड़ में समारोह आयोजित कर वरीय अधिकारियों ने राकेश कुमार व मनोरंजन महाली को गुलदस्ता देकर स्वागत किया. इस स्वागत समारोह में चीफ मेडिकल ऑफिसर भट्टाचार्य, एसएन महतो, खोमराज परगनिया, जय प्रकाश झा, एमके सिंह समेत काफी संख्या में अधिकारी शामिल थे. इन दोनों अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना यूसिल के तकनीकी निदेशक मनोज कुमार ने जारी की है. इसके अतिरिक्त तुरामडीह में पदस्थापित एसके सेनगुप्ता को राकेश कुमार की जगह पर केंद्रीय कार्मिक विभाग जादूगोड़ा में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. इसे भी पढ़ें : Baharagora">https://lagatar.in/baharagora-kunal-shadangi-provided-financial-help-in-udal-village/">Baharagora

: उदाल गांव में कुणाल षाड़ंगी ने की आर्थिक मदद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही