Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jadugoda : जनाक्रोश रैली सफल बनाने के लिए हुई बैठक

Jadugoda (Vidya Sharma) : जादूगोड़ा भाजपा मंडल की केन्दाडीह दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में जादूगोड़ा के प्रभारी सह जिला मंत्री राहुल पांडेय ने कहा कि 23 अगस्त को रांची में आक्रोश रैली है. हेमंत सरकार ने वर्ष 2019 के चुनाव में झूठे वादे करके सत्ता में आई है व एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। जिसको लेकर युवाओ में आक्रोश है, हेमंत सोरेन सरकार की कुशासन एवं अकर्मण्यता एवं अक्षमता के कारण राज्य में अराजकता का माहौल है. झामुमो कांग्रेस एवं राजद की महागठबंधन सरकार ने राज्य के युवाओं को धोखा दिया है. राज्य सरकार की युवा विरोधी मानसिकता के कारण झारखंड के लाखों युवक-युवतियों का भविष्य अंधकार में हो गया है. इसे लेकर 23 अगस्त को रांची में भाजपा की ओर से जनाक्रोश रैली आयोजित की गई है. इसमें भारी संख्या में कार्यकर्ता भाग लें. इस मौके पर झारखंड के मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन के 2019 में किए गए वादे का हिसाब मांगा जायेगा. इसे भी पढ़ें : Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-meeting-of-the-executive-committee-of-all-india-santali-writers-association-jharkhand/">Ghatshila

: अखिल भारतीय संताली लेखक संघ झारखंड की कार्यकारिणी समिति की बैठक

बैठक में ये थे उपस्थित

बैठक में जादूगोड़ा मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह, प्रखंड प्रमुख रामदेव हैंब्रम, गुरुचरण राजबाड युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बिक्रम सिंह, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गोपाल पटनायक, मनोज सिंह युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष चंचल दास, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सूजन मन्ना, वरुण सिंह, सुशांत झा, मनोज महतो, नीरज सिंह, रोहित अग्रवाल, हेमंत राजबड, शांतनु रजवाड़ दसमत मुर्मू, केदारनाथ मिश्र, देवाशीष दास, चंदन नामाता, देवंसु उपाध्याय, समेत सभी बूथ अध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही