Search

 
 
 

जादूगोड़ा : डोमजुड़ी में विधायक संजीव व जिप अध्यक्ष ने खींचा प्रभु जगन्नाथ का रथ

 
Jadugoda : डोमजुड़ी में रविवार को प्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई. इधर इस मौके पर विधायक संजीव सरदार व जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मु, नवदीप दास, क्षेत्र के उपमुखिया जय गोपाल दास समेत समस्त डोमजुड़ी ग्रामवासी ने रथ खींचा व उनसे क्षेत्र की सुख समृद्धि की दुआ मांगी. इसके पूर्व उन्होंने भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना की व रथ के चारों ओर परिक्रमा कर प्रसाद ग्रहण किया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-rpf-caught-two-minors-with-3-kg-copper-released-with-a-warning/">धनबाद

: आरपीएफ ने दो नाबालिगों को 3 किलो तांबा के साथ पकड़ा, चेतावनी देकर छोड़ा
इस दौरान रथ यात्रा में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. पूरा डोमजुडी गांव भक्तिमय हो गया. रथ यात्रा डोमजुड़ी ऊपर टोला स्थित मौसीबाड़ी नवदीप दास से घर से मदन मोहन मंदिर जाकर समाप्त हो गई. कार्यक्रम को सफल बनाने में रथ यात्रा डोमजुड़ी कमेटी की ओर से रेणु दास, हीरा लाल दास, समर दास,,निकुंज दास, दमन दास, तपन दास, शंभू दास, ग्राम प्रधान, नंद गोपाल दास, मुखिया अनिता मुर्मू, जालिम मार्डी समेत समस्त डोमजुड़ी के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही