Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जादूगोड़ा : पोटका के पूर्व विधायक दिवंगत सनातन माझी की मनी पहली पुण्यतिथि

Advertisement
Advertisement
Ghatshila : झारखंड आंदोलनकारी सह पोटका के पूर्व विधायक दिवंगत सनातन मांझी को शनिवार को जादूगोड़ा पोटका मुख्य मार्ग पर स्थित बालीजुड़ी में प्रथम पुण्य तिथि मनायी गई. इस मौके पर बालीजुड़ी में एक समारोह आयोजित किया गया. समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता अनिल मुर्मू, सावना मार्डी, गांधी मार्डी समेत स्थानीय लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पूजा अर्चना कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसके पूर्व भाटीन पंचायत पूर्व मुखिया प्रत्याशी रमेश माझी ने भी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसे भी पढ़ें : खरसावां">https://lagatar.in/kharsawan-22-candidates-nominated-for-the-post-of-chief/">खरसावां

: मुखिया पद के लिये 22 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
इस मौके पर आयोजित समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता अनिल मुर्मू ने समाज में सनातन माझी के योगदान को याद किया तथा कहा कि शिक्षा, संस्कृति व रोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने में सनातन मांझी का अहम् योगदान रहा है. एक विधायक के रुप में उन्होंने वर्षों तक इस विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा की और विकास को नई गति और दिशा दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही