Search

 
 
 

Jadugoda: एनडीआरएफ की टीम ने गालूडीह बराज से अज्ञात व्यक्ति का शव निकाला

एनडीआरएफ की टीम ने जादूगोड़ा पुलिस की मदद से गालूडीह बराज में उतरा रहे शव को रविवार को  सुबह निकाला. शव की पहचान नहीं हो पाई है. बरामद शव किसी पुरुष का है, जिसकी उम्र 45 साल  प्रतीत हो रही है.
 
सांकेतिक तस्वीर.

Bidya Sharma

Jadugoda: एनडीआरएफ की टीम ने जादूगोड़ा पुलिस की मदद से गालूडीह बराज में उतरा रहे शव को रविवार को  सुबह निकाला. शव की पहचान नहीं हो पाई है. बरामद शव किसी पुरुष का है, जिसकी उम्र 45 साल  प्रतीत हो रही है.

बराज के फाटक नंबर 18 में शनिवार को देखा गया था शव

इस बाबत जादूगोड़ा पुलिस अधिकारी नारायण मिश्रा  ने कहा कि बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेजा गया है. यहां बताते चलें कि गालूडीह बराज के समक्ष फाटक नंबर 18 में बीते शनिवार को एक शव उतराता हुआ देखा गया था. शव की सूचना पाकर जादूगोड़ा पुलिस हरकत में आई और गालूडीह बराज पहुंची. काफी मशक्कत के बाद आज रविवार को शव नदी से बाहर निकला गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही