Search

 
 
 

Jadugoda : सर्मदा गांव में 10 दिनों बाद लगा नया ट्रांसफार्मर

 
Jadugoda (Bidya Sharma) : पोटका पंचायत अंतर्गत सर्मदा गांव में पिछले 10 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब था. सासंद के पोटका प्रतिनिधि उपेन्द्र नाथ सरदार की पहल पर गांव में नया ट्रांसफार्मर पहुंचा और गांव में बिजली आपूर्ति शुरू हुई. इधर ग्रामीणों ने सांसद प्रतिनिधि उपेन्द्र नाथ सरदार के प्रति आभार जताया है. उल्लेखनीय है कि पोटका प्रखंड क्षेत्र के पोटका पंचायत के सर्मदा गांव में 10 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब था. क्षेत्र के लोग गर्मी से परेशान थे. ग्रामीणों ने सांसद प्रतिनिधि उपेन्द्रनाथ सरदार से संपर्क किया. भाजपा नेता सरदार ने बिजली विभाग के जीएम से संपर्क कर 100 केवी का ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया. इसका उद्घाटन गुरुवार को भाजपा अजजा प्रदेश प्रवक्ता सह सांसद प्रतिनिधि उपेन्द्रनाथ सरदार व होपना माहली ने संयुक्त रूप से किया. गांव में बिजली आते ही खुशी की लहर दौड़ गई. मौके ओर ग्राम प्रधान गौतम मंडल, उपमुखिया मानिक सरदार, अजित कुमार दास, अशोक कुमार दास, सपन दास, प्रदीप दे, संजय कुमार दास, मोना मंडल, संकु मंडल, अरुप दास मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-one-day-workshop-on-human-rights-at-yamini-kant-b-ed-college/">Ghatshila

: यामिनी कांत बीएड कॉलेज में मानवाधिकार पर एक दिवसीय कार्यशाला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही