Search

Jadugoda News :  सरकारी स्कूल समेत तीन घरों को ;चोरों ने बनाया निशाना, गहने व अन्य सामान गायब

Jadugoda :   पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा में चोरों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. बीती रात चोरों ने एक साथ उत्क्रमित उच्य विधालय आसनवनी सरकारी स्कूल समेत तीन घरों को निशाना बनाया और करीब ढाई लाख के गहने समेत स्कूल के कंप्यूटर समेत अन्य सामान पर हाथ साफ किए. वहीं आधार कार्ड, सोना-चांदी के डब्बे और अन्य सामान घर से कुछ दूरी पर फेंक दिए. 

 

Uploaded Image

 

सबसे पहले चोरों ने जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के भुरकाडीह निवासी गायत्री भक्त  के घर को निशाना  बनाया. लोहे के सबल से घर के दरवाजे का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और दो अलमारी में रखे ढाई लाख के गहने व साढ़े चार हजार नगद ले गए. इसके बाद चोरों ने उसी गांव में स्थित मोनिका रानी भकत के घर से 1500 रुपये कैश व अन्य सामान ले गए. चोरों ने कपड़े तक को नहीं छोड़ा.

 

इसके बाद चोर उत्क्रमित उच्च विद्यालय आसनवनी पहुंचे और किशोर कुमार गिरी के घर का  कुंडी तोड़कर दो थाली, एक लौटा, ढाई सौ रुपये पर हाथ साफ किया. इतना ही नहीं जाते-जाते चोरों ने आसनवनी उत्क्रमित उच्च विद्यालय को भी नहीं छोड़ा और सातों कमरे का ताला तोड़कर कंप्यूटर का यूपीएस, स्टेबलाइजर, चार सरकारी फाइल अपने साथ ले गए. 

 

Uploaded Image

 

स्थानीय ग्राम प्रधान भूदेव भक्त ने जादूगोड़ा पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है, ताकि चोरों पर अंकुश लगाया जा सके. फिलहाल चोरी की इस घटना के बाद  जादूगोड़ा के लोग डरे व सहमे हुए हैं.  इधर घटना के बाद  भूरकाडीह निवासी गायत्री भक्त ने जादूगोड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर अपराधियों पर कार्रवाई की मांग की है.

 

Uploaded Image


जादूगोड़ा पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

जादूगोड़ा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने भरकाडीह निवासी गायत्री भक्त, मोनिका रानी भकत,  किशोर कुमार गिरी (आसनवनी) और आसनवनी हाईस्कूल पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया, फिलहाल पुलिस चोरों की पहचान और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. 

 

Uploaded Image

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//