Search

 
 
 

Jadugoda : राखा माइंस से मोबाइल चुराने वाले पुरुलिया में गिरफ्तार

 
Jadugoda : जादूगोड़ा थाना अंतर्गत राखा माइंस रेलवे स्टेशन के समक्ष बीते मंगलवार को राजा दास की सौमी इलेक्ट्रॉनिक्स मोबाइल दुकान से 70 नए मोबाइल समेत नगदी 50 हजार चोरी के मामले में बंगाल पुलिस ने दो आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया है. दोनो की गिरफ्तारी पुरुलिया में हुई. पकड़े गए आरोपी घनश्याम सिंह व सागर सिंह बलरामपुर थाना के चूटकीड़ी गांव का रहने वाला है. इसे भी पढ़ें :  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dhullu-first-give-account-of-15-years-then-ask-for-votes-for-brother-jaleshwar/">धनबाद

: ढुल्लू पहले 15 साल का हिसाब दें, फिर भाई के लिए वोट मांगें- जलेश्वर

जादूगोड़ा पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर अलग से करेगी पूछताछ

इधर गिरफ्तारी की खबर के बाद जादूगोड़ा पुलिस सभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की योजना बना रही है. जादूगोड़ा थाना पर प्रभारी राजेश कुमार मंडल ने बताया कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर सभी आरोपी पकड़े गए हैं. पुरुलिया कोर्ट से रिमांड लेकर पश्चिम बंगाल पुलिस पूछताछ कर रही है. जादूगोड़ा पुलिस भी रिमांड पर लेकर अलग से जांच करेगी ताकि मामले की तह तक जा सके. जानकारी हो कि बीते मंगलवार को चोरों ने 70 पीस नए मोबाइल ,एक लैपटॉप टॉप, दो टैबलेट, 30 हैंड फोन समेत दुकान में रखे 50 हजार नगद उड़ा कर ले गए थे. इसे भी पढ़ें :  Chandil">https://lagatar.in/chandil-hotel-operator-arrested-for-selling-liquor-illegally/">Chandil

: गैर कानूनी रूप से शराब बेचने के आरोप में होटल संचालक गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही