Search

 
 
 

Jadugoda : केवि के 30 टॉपर आदिवासी बच्चों को प्रतिमान सम्मान

 
  • यूसिल अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ के कार्यक्रम में बीडीओ ने किया सम्मानित
  • प्रतिमान सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि व बच्चे.
Jadugoda (Vidya Sharma) : तुरामडीह सामुदायिक केंद्र में आयोजित यूसिल अनुसुचित जनजाति कर्मचारी संघ के कार्यक्रम में परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय के 30 टॉपर आदिवासी बच्चों को आज रविवार को डुमरिया के बीडीओ नीलेश मुर्मु ने प्रतिमान सम्मान प्रदान किया. सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे. इसके पूर्व संथाली, हो एवं मुंडा समुदाय की नृत्य मंडलियों ने समारोह के मुख्य अतिथि डुमरिया बीडीओ निलेश मुर्मू समेत विशिष्ट अतिथि यूसिल अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सह यूसिल डीजीएम मनोरंजन महाली व कंपनी के प्रशासनिक अधिकारी दीपतेन्दु हांसदा का भव्य तरीके से स्वागत किया.इस मौके पर वक्ताओं ने बच्चों को शिक्षा की ताकत से अवगत कराया तथा कहा कि शिक्षा से ही जिंदगी से अंधेरे को मिटा सकते हैं. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-the-drain-built-in-churgi-village-of-gangada-panchayat-caved-in/">Kiriburu

: गंगदा पंचायत के चुर्गी गांव में बनी नाली धंस गई
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ के तुरामडीह इकाई के प्रभारी सृजन टुडू, मंगल टुडू, मानिक चन्द मुर्मू, देवीराम सोरेन, बगराय हांसदा, सुनील दिग्गी, गुरुचरण हांसदा, दीपक हेम्ब्रोम, कारा मुर्मू, गुरबा हांसदा, देवनारायण भोक्ता, कालीचरण मुर्मू, लखन मार्डी और पांंडुराम हांसदा ने अहम योगदान दिया. अंत में यूसिल अनुसूचित जन जाति कर्मचारी संघ के सभी इकाई के सहायक सचिव , पदाधिकारियों को भी उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-mother-durga-will-appear-in-the-middle-of-the-swan-shaped-ship/">Adityapur

: हंस रूपी समुद्री जहाज के बीच में मां दुर्गा देंगी दर्शन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही