Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड की सड़कें गड्ढों में तब्दील, सड़क निर्माण को लेकर डीसी को लिखा पत्र

पोटका प्रखंड अंतर्गत ग्वालकाटा पंचायत व उसके आसपास गांव की आधा दर्जन सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई है. इधर, मामले को संज्ञान में लेते हुए कालिकापुर मंडल कांग्रेस अध्यक्ष लासा मुर्मू ने उपायुक्त को आज  सड़क निर्माण को लेकर पत्र सौंपा है.
Advertisement
Advertisement

Jadugoda : पोटका प्रखंड अंतर्गत ग्वालकाटा पंचायत व उसके आसपास गांव की आधा दर्जन सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई है. इधर, मामले को संज्ञान में लेते हुए कालिकापुर मंडल कांग्रेस अध्यक्ष लासा मुर्मू ने उपायुक्त को आज  सड़क निर्माण को लेकर पत्र सौंपा है.

 

पत्र में कहा कि ग्वालकाटा पंचायत के पोडसा गांव में झारखंड अलग राज्य के बाद से सड़कें आज तक नहीं बनी है. यहां एंबुलेंस तक नहीं पहुंच पाती है. बच्चों को स्कूल व गर्भवती महिलाओं को बदहाल सड़क से आवागमन में भारी असुविधा होती है.

 

कालिकापुर मंडल कांग्रेस अध्यक्ष लासा मुर्मू ने उपायुक्त को लिखे पत्र में छह ग्रामीण सड़क की निर्माण की मांग रखी है, जिसमें कालिकापुर बाजार होते हुए बूटगोंडा से चंदनपुर तक, बालीजुडी बस स्टैंड से पाथर भागा से अड़का बेड़ा तक, दबाकी बस स्टैंड से गोबरडीह, तिलाईझोड़ से दीगासी तक  समेत सावनाडीह बस स्टैंड से सावना डीह गांव तक. इसी तरह हाता मुसावनी मुख्य सड़क से कमलपुर होते हुए रहिंनी डीपा तक सड़क निर्माण की मांग उठाई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही