Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jadugoda : जादूगोड़ा में विश्व आदिवासी दिवस को लेकर तैयारियां तेज, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन होंगे मुख्य अतिथि

  • सिंहभूम यूरेनियम मजदूर यूनियन की ओर से अस्पताल चौक के समक्ष होगा विशाल आयोजन
  • झामुमो के केंद्रीय महासचिव बाबू लाल सोरेन विशिष्ट अतिथि
  • कल सुबह 10 बजे जादूगोड़ा मोड़ चौक से होगी कार्यक्रम की शुरुआत
  • शाम में आदिवासी गायक राम मार्डी व प्रियंका मार्डी का कार्यक्रम
Jadugoda (Vidya Sharma) : यूसिल की मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठन सिंहभूम यूरेनियम मजदूर यूनियन की ओर से जादूगोड़ा अस्पताल चौक के समक्ष विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन को लेकर तैयारी तेज हो गई है. आगामी नौ अगस्त को आयोजित होने वाले इस समारोह में मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन होंगे, वहीं झामुमो के केंद्रीय महासचिव बाबू लाल सोरेन को विशिष्ट अतिथि बनाया गया है. यूनियन के सहायक सचिव लखन मुर्मु, रघु सरदार, चैतन्य हांसदा ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता को लेकर बड़े-बड़े तोरण द्वार व मंच बनाए जा रहे हैंं. कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर 10 हजार लोगों को आमंत्रण कार्ड बांटा गया है. इसे भी पढ़ें :  Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-team-namya-organized-a-workshop-on-menstruation-and-youth/">Baharagoda

: टीम नाम्या का “मासिक धर्म और तरुणाई” पर कार्यशाला आयोजित
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे पार्टी के केंद्रीय महासचिव बाबू लाल सोरेन जादूगोड़ा मोड़ चौक पर वीर शहीद सिदो- _ कान्हु की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ करंगे. इसके बाद पारंपरिक आदिवासी नृत्य व ढोल नगाड़े के साथ स्वागत करते हुए पार्टी के महासचिव बाबू लाल सोरेन को यूसिल अस्पताल चौक तक लाया जाएगा. इसके बाद कार्यक्रम सभा में तब्दील हो जाएगी. इस कार्यक्रम में यूसिल अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ता, समाजसेवी समेत करीबन 10 हजार लोगों को आमंत्रण पत्र भेजा गया हैै. संध्या समय आदिवासी गायक राम मार्डी ( जमशेदपुर) व प्रियंका मार्डी को ओर से आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम रखा गया है जहां दोनों गायकों की जोड़ी अपनी गीतों से लोगों को झूमाएगी.कार्यक्रम की सफलता को लेकर यूनियन की ओर महामंत्री रमेश माझी, सहायक सचिव लखन मुर्मु, चैतन्य हांसदा, रघु सरदार, भोगला मार्डी, योगेश तियु, सुभाष कर्मकार को जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसे भी पढ़ें :  Chandil">https://lagatar.in/chandil-claim-of-two-departments-on-one-plot-in-chilagu/">Chandil

  : चिलगु में एक भूखंड पर दो विभागों का दावा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही