Search

 
 
 

Jadugoda : विश्व आदिवासी दिवस पर रैली निकाल दिया आदिवासी एकता का संदेश

 
  • झामुमो केंद्रीय महासचिव बाबू लाल सोरेन का जादूगोड़ा में हुआ जोरदार स्वागत
  • बाबू लाल सोरेन के कट आउट से सज गया जादूगोड़ा
  • जादूगोड़ा पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था
Jadugoda (Vidya Sharma) : विश्व आदिवासी दिवस पर झामुमो केंद्रीय महासचिव बाबू लाल सोरेन का जादूगोड़ा में जोरदार स्वागत किया गया. इस मौके पर मोड़ चौक से यूसिल अस्पताल चौक तक रैली निकाली गई. रैली में पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिसमें भारी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया. इसके पूर्व बाबू लाल सोरेन ने मोड़ चौक पर वीर शहीद सिदो-कान्हु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. रैली के आगे-आगे नाचते गाते लोग धमसा बजाते चल रहे थे. जिससे पूरा क्षेत्र धमसा की गूंज से गुंजायमान रहा. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-world-tribal-day-celebrated-with-enthusiasm-in-surya-nursing-college/">Chakradharpur

: सूर्या नर्सिंग कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मना विश्व आदिवासी दिवस
इस दौरान केंद्रीय महासचिव बाबू लाल सोरेन, पूर्व मुख्य मंत्री शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंंत सोरेन, पूर्व सीएम चंपई सोरेन के नारे लगे. रैली में भाग लेने डुमरिया, गालूडीह, घाटशिला समेत पूरे पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से उनके समर्थक जादूगोड़ा पहुंचे थे. रैली को लेकर जादूगोड़ा मोड़ चौक से मुख्य सड़क पर लोगों को आवागमन की असुविधा न हो, इसे लेकर जादूगोड़ा पुलिस अलर्ट दिखी. जिसकी वजह से जाम की स्थिति नहीं बनी व आवागमन सामान्य रहा. कार्यक्रम स्थल के आसपास कटआउट में झारखंड के वीर शहीदों के अतिरिक्त झामुमो के केंद्रीय महासचिव बाबू लाल सोरेन, पूर्व मुख्य मंत्री शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को जगह दी गई थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही