Search

 
 
 

जादूगोड़ा : शिक्षित बेरोजगार टेंपो चालक संघ के अध्यक्ष बने रंजीत राम

 
Jadugoda : शिक्षित बेरोजगार टेंपो चालक संघ की एक बैठक शुक्रवार को मेंचुआ मैदान में हुई. बैठक की अध्यक्षता बसंत टोपनो ने की. इसमें सर्वसम्मति से कांग्रेस अनुसूचित जनजाति विभाग के प्रदेश संयोजक रंजीत राम को अध्यक्ष चुना गया. जबकि झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अजय कुमार को संरक्षक बनाया गया. अध्यक्ष चुने जाने के बाद रंजीत राम ने सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-excellent-performance-of-children-of-dav-public-school-guava-in-cbse-12th-board/">नोवामुंडी

: सीबीएसई 12वीं बोर्ड में डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा के बच्चों का उम्दा प्रदर्शन

जल्द ही कमेटी का विस्तार करेंगे : रंजीत राम

रंजीत राम ने कहा कि संघ का निबंधन व सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी. जल्द ही कमेटी का विस्तार करेंगे और कमेटी में पुराने पदाधिकारियों को पूरा सम्मान दिया जाएगा. इसके पूर्व टेम्पो चालकों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया. इस मौके पर धतुआ दास, देवेंद्र नाथ महतो, संजीव प्रसाद, चंद्र मोहन महाली, सपन भक्त, वीरेंद्र पान,सु भाष सिंह समेत अन्य ऑटो चालक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही