Search

 
 
 

Jadugoda:  शताब्दी वर्ष पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने निकाली नगर भ्रमण रैली

जादूगोड़ा की मुख्य सड़कों पर आरएसएस के स्वयंसेवकों की ओर से नगर भ्रमण रैली निकाली गई. यह पथ संचलन जादूगोड़ा मोड चौक से यूसिल अस्पताल तक निकाला गया. इसके पूर्व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया.
 
पथ संचलन के लिये ध्वज के साथ तैयार संघ के स्वयंसेवक.

Bidya Sharma

Jadugoda : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य पर जादूगोड़ा मोड़ चौक पर गुरुवार को शताब्दी वर्ष मनाया गया. इस मौके पर जादूगोड़ा की मुख्य सड़कों पर आरएसएस के स्वयंसेवकों की ओर से नगर भ्रमण रैली निकाली गई. यह पथ संचलन जादूगोड़ा मोड चौक से यूसिल अस्पताल तक निकाला गया. इसके पूर्व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया.

इस अवसर पर आयोजित कायर्क्रम में मनोज कुमार गिरी ने   कहा कि आने वाले दिनों में देश को सशक्त करना व हिंदुत्व को एकजुट करना संघ की पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने आगे कहा कि हिंदू समाज के जरिए ही देश संगठित होगा और तरक्की करेगा. सभी गांवों में संघ की शाखा लगेगी.

कायर्क्रम को आरएसएस के जिला प्रमुख कौशलेंद्र ने भी संबोधित किया तथा कहा कि 1925 में विजयादशमी के दिन नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की गई थी. जिसका मकसद देश के नागरिकों के बीच अच्छी सरकार लाना, नरसंहार से लोगों को सुरक्षित बचाना था. उन्होंने जानकारी दी कि देश में 40 हिन्दू संगठन हैं जो हिंदुओं को जगाने में जुटे हैं. अंत में उन्होंने कहा कि देश में ऐसी शक्ति खड़ी करनी है जिससे देश मजबूत हो व भेदभाव से रहित समाज का निर्माण किया जा सके.

इस कार्यक्रम में भाजपा नेता मनोज प्रताप सिंह, रोहित सिंह परमार,चंचल दास, शशि भूषण समेत काफी संख्या आरएसएस के स्वयंसेवकों ने भाग लिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही