Search

 
 
 

Jadugoda: यूसील की तुम्मापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट में औद्योगिक सुरक्षा पर तकनीकी व्याख्यान आयोजित

 
Jadugoda: यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसील) की तुम्मलापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट में 70वें डीएई प्लैटिनम जुबली समारोह के तहत श्रमिकों के बीच सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से औद्योगिक सुरक्षा पर एक तकनीकी अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया. सत्र में इस बात पर जोर दिया गया कि सुरक्षित और उत्पादक कार्य के लिए सभी श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोपरि और महत्वपूर्ण है.

औद्योगिक दुर्घटनाओं के प्रमुख केस अध्ययनों पर प्रकाश डाला

कार्यक्रम सुमन सरकार, डीजीएम (मिल)/एचओडी  और किशोर भगत, डीजीएम (खान)/एचओडी की देखरेख में आयोजित किया गया था. इस अवसर के मुख्य अतिथि, मेसर्स (टी ओ पी एस ओ ई) के एशिया एचएसई बिजनेस पार्टनर टी. संदीप ने खनन और खनिज अयस्क प्रसंस्करण उद्योगों में सुरक्षा संस्कृति और सुरक्षित कार्य प्रथाओं के महत्व पर एक व्यावहारिक व्याख्यान दिया. उन्होंने औद्योगिक दुर्घटनाओं के प्रमुख केस अध्ययनों पर प्रकाश डाला और भविष्य में इसी तरह की घटनाओं को रोकने के लिए मूल्यवान सुझाव दिए.

इन्‍होंने किया कार्यक्रम का संचालन

कार्यक्रम का संचालन विपिन कुमार शर्मा और एनवी राजेश ने किया, धन्यवाद ज्ञापन अमजद अली ने किया. इस कार्यक्रम में मुख्य कार्मिक प्रबंधक संजय चटर्जी, जे.डी. कन्नन ने मुख्य अतिथि टी. संदीप को स्मृति चिन्ह और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया. सुमन सरकार ने मुख्य अतिथि को शॉल से सम्मानित किया. कार्यक्रम में यूसील, परमाणु खनिज निदेशालय (एएमडी), बीएआरसी और एसएमएस के कर्मचारियों ने भाग लिया.

कार्यक्रम में यह थे उपस्थित

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/14-dec-ucil-1-r.jpg">

class="size-full wp-image-988305 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/14-dec-ucil-1-r.jpg"

alt="" width="600" height="269" /> इस कार्यक्रम में संजय चटर्जी,  डॉ. बी. नवीन क्र. रेड्डी, वासुदेव रेड्डी, गंगाधर, एल. राजेश, के. नागराजू, जे.डी. कन्नन, श्रीनु बी., रवि, मोहन रेड्डी, एन.वी. रेड्डी, मो. मुनीर, गणेश, सतीश बित्रा, किरुपाकरन, इलावरसु, ओबुल रेड्डी, किशोर, हरिनाथ रेड्डी , संभाशिव रेड्डी ने हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें : Jadugora:">https://lagatar.in/jadugora-delegation-of-ucil-scheduled-tribe-employees-union-met-chief-minister-hemant-soren-and-kalpana-soren/">Jadugora:

  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व कल्पना सोरेन से मिला यूसिल अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही