Search

 
 
 

जादूगोड़ा : रंकिनी मंदिर के पास बदमाशों ने युवक को सीने में गोली मारी

 
Jadugoda : जादूगोड़ा स्थित रंकिणी मंदिर के पास रविवार की शाम करीब 6 बजे अज्ञात बदमाशों ने बाइक पर सवार मनोज महतो नामक युवक को गोली मार दी. वहीं बाइक पर सवार उसकी महिला मित्र बाल-बाल बच गई. गोली मनोज महतो के सीने में लगी. जानकारी के मुताबिक मनोज महतो अपनी महिला मित्र जमशेदपुर के हुरलुंग बिरसा नगर निवासी माही कालिंदी के साथ बाइक पर सवार होकर रंकिनी मंदिर आया था. इसे भी पढ़ें : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-child-stolen-from-tatanagar-recovered-accused-mother-and-daughter-in-custody/">गालूडीह

: टाटानगर से चोरी हुआ बच्चा बरामद, आरोपी मां-बेटी हिरासत में
इसी दौरान मंदिर के पास स्थित पुलिया पर खड़े अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी और उसकी बाइक लेकर फरार हो गये. घायल मनोज महतो को इलाज के लिए जमशेदपुर भेजा गया है. मनोज महतो (22 वर्ष) जमशेदपुर के बिरसा नगर का रहने वाला बताया जा रहा है. घटना की सूचना पाकर मुसाबनी के डीएसपी चंद्रशेखर आजाद और थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे. मामले की छानबीन जारी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही