Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जादूगोड़ा : मुसाबनी के पूर्व जिला परिषद की पहल पर बागजाता ठेका कर्मियों की हड़ताल समाप्त

Jadugoda (Vidya Sharma) : मुसाबनी के पूर्व जिला परिषद बुद्धेश्वर मुर्मू की पहल पर बागजाता ठेका कर्मियों ने शुक्रवार को सड़क जाम आंदोलन को वापस ले लिया. इधर, दुर्गा पूजा के मद्देनजर बी शिफ्ट पाली से यूसीलकर्मी व ठेकाकर्मी काम पर दोपहर बाद से काम पर वापस लौट आए. विश्वस्त सूत्रों की माने तो मामले को सुलझाने को लेकर कंपनी प्रबंधन की अध्यक्षता कल (शनिवार) को बैठक बुलाई गई है ताकि गतिरोध को समाप्त कर आपसी गिला शिकवा को दूर किया जा सके. इस बैठक में 11 से 17 अगस्त तक हाजरी देने को लेकर उठे विवाद को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा. डेढ़ दिन चले इस हड़ताल के कारण ठप पड़ा काम दुबारा शुरू होने के बाद कंपनी प्रबंधन व गैर कंपनी कर्मियों ने राहत की सास ली है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-mla-laid-the-foundation-stone-for-the-construction-of-two-schemes/">बहरागोड़ा

: विधायक समीर महंती ने दो योजनाओं के निर्माण का किया शिलान्यास

बागजाता माइंस से 150 कर्मचारियों को भेजा गया जादूगोड़ा

यहां बताते चलें कि हड़ताल लंबा खींचने के आसार के बीच कंपनी प्रबंधन ने बागजाता यूरेनियम प्रोजेक्ट में पदस्थापित 150 स्थाई कर्मचारियों को ए शिफ्ट पाली से हटाकर जादूगोड़ा यूरेनियम प्रोजेक्ट में हस्तांतरित कर दिया था. इसे लेकर कंपनी प्रबंध ने मुसबानी स्थित एमआरपी कंपनी कॉलोनी, समेत मुसाबनी से सुबह बस भेज जादूगोड़ा माइंस में ड्यूटी बाटी ताकि कंपनी को हड़ताल के दौरान आर्थिक क्षति से बचाया जा सके. इधर, संवेदक ए के इंटरप्राइजेज ने कंपनी परिसर में नो वर्क नो पे का नोटिस चिपका दिया था. ताकि मजदूर दुर्गा पूजा को देखते हुए हड़ताल तोड़ने पर विवश हो जाए. इसे भी पढ़ें : तांतनगर:">https://lagatar.in/tantnagar-mother-of-three-children-absconding-with-lover-in-khediatangar-children-complained-to-op/">तांतनगर:

खेड़ियाटांगर में प्रेमी संग फरार हुई तीन बच्‍चों की मां, बच्चों ने ओपी में की शिकायत

क्या थे विवाद के कारण

बागजाता माइंस के हड़ताली ठेका मजदूर बीते 11 अगस्त की हुई माइंस दुर्घटना में अस्थाई कर्मचारी फकीर चंद्र हेंब्रम की मौत के बाद हुए हंगामा में गैर हाजिर ठेका कर्मियों को भी पेमेंट भुगतान की माग कर रहे है. जिसका संवेदक एके इंटरप्राइजेज द्वारा साफ इंकार के बाद करीबन 300 ठेका मजदूर ठेका हड़ताल पर चले गए है. जिससे कंपनी का उत्पादन पूरी तरह ठप पड़ गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही