Search

 
 
 

जादूगोड़ा : यूसील में चल रही मजदूरों की हड़ताल लगातार तीसरे दिन रही जारी

 
Jadugora (Vidya Sharma) : प्रॉफिट शेयरिंग समेत अन्य मांगो को लेकर यूसील में चल रही मजदूरों की हड़ताल लगातार तीसरे दिन भी जारी रही. प्रबंधन की हठ धर्मिता के कारण अब मजदूरों में आक्रोश की आग सुलगने लगी है. इधर, गुरुवार को मजदूर संगठनों ने जादूगोड़ा, नरवापहाड़, तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट में अपनी मांगो के समर्थन मे जन जागरण पद यात्रा निकाली और विरोध जताया.  जादूगोड़ा में पद यात्रा यूसील अस्पताल चौक से प्रारंभ होकर कंपनी कॉलोनी भ्रमण के बाद सभा में तब्दील हो गई. इस पदयात्रा में हजारों की संख्या में शामिल मजदूर जोर जुल्म के टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है, हम मजदूर भाई-भाई लड़कर लेंगे पाई-पाई समेत कई गगन भेदी नारे लगाते चल रहे थे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-14th-death-anniversary-celebrated-of-jharkhand-agitator-bhola-da/">घाटशिला

: झारखंड आंदोलनकारी भोला दा की मनाई गई 14वीं पुण्यतिथि

मांगे नहीं माने जाने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

जन जागरण यात्रा की अगुवाई यूसील की मजदूर संगठनों के नेता राजा राम सिंह, रमेश माझी, बी एन बास्के, मुरली राव, भोगला मार्डी कर रहे थे. मजदूर नेताओं ने कहा कि मजदूरों के भारी समर्थन ने उनकी मांगो को जायज बना दिया है. यह कहा का कानून है की कंपनी अधिकारी को पीआरपी राशि 35 लाख मिलेगी वहीं मजदूर इससे वंचित रहेगा. उन्होंने चेतावनी दी कि उनके मामले को नहीं सुलझाया गया तो वे लोग आने वाले दिनों में परिवार सहित आंदोलन करने को विवश हो जाएंगे और मांगो को हासिल करने तक आंदोलन जारी रहेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही