Search

 
 
 

Jadugoda : राखा माइंस रेलवे स्टेशन के पास की मोबाइल दुकान में चोरी

 
  • सौमी इलेक्ट्रॉनिक्स से 70 मोबाइल, एक लैपटॉप टॉप, दो टैबलेट, 30 हैंड फोन, 50 हजार रुपये उड़ा ले गए चोर
Jadugoda : जादूगोड़ा थाना अंतर्गत राखा माइंस रेलवे स्टेशन के समक्ष सौमी इलेक्ट्रॉनिक्स मोबाइल दुकान में सोमवार की रात चोरी हो गई. चोरों ने 70 पीस मोबाइल, एक लैपटॉप टॉप, दो टैबलेट, 30 हैंड फोन व 50 हजार नगद उड़ा लिये. दुकानदार राजा दास ने बताया कि बताया कि मुख्य गेट के शटर का ताला व सीसा का डोर तोड़कर चोर दुकान के अंदर घुसे और घटना को अंजाम दिया. जादूगोड़ा थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल ने घटना स्थल का दौरा किया. पुलिस फोरेंसिक जांच में जुट गई है. चोर सीसीटीवी कैमरा का डिवाइस अपने साथ लेते गए हैं ताकि उनकी पहचान न हो पाए. थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में छापामारी तेज कर दी गई है, चोर जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-sp-held-a-meeting-with-senior-officials-of-banks-gave-necessary-instructions-in-view-of-elections/">Adityapur

: एसपी ने बैंकों के वरीय पदाधिकारियों के साथ की बैठक, चुनाव के मद्देनजर दिए आवश्यक निर्देश
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही