Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जादूगोड़ा : ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षु जवान की मौत के बाद हंगामा, छुट्टी न मिलने व प्रताड़ना के आरोप

जिले के जादूगोड़ा स्थित कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक प्रशिक्षु जवान की मौत के बाद हड़कंप मच गया. घटना के बाद ट्रेनिंग सेंटर में मौजूद अन्य जवानों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया.
Advertisement
Advertisement

Jamsedpur :  जिले के जादूगोड़ा स्थित कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक प्रशिक्षु जवान की मौत के बाद हड़कंप मच गया. घटना के बाद ट्रेनिंग सेंटर में मौजूद अन्य जवानों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया.

 

देर रात तक परिसर में स्थिति तनावपूर्ण बनी रही. मृतक जवान की पहचान बजरंगी यादव के रूप में हुई है. वे रांची जिला बल में कांस्टेबल (पुलिस नंबर 3016, चेस्ट नंबर बी-126) के पद पर तैनात थे और जादूगोड़ा में प्रशिक्षण ले रहे थे.

 

बताया जा रहा है कि बजरंगी यादव पिछले करीब एक सप्ताह से बीमार चल रहे थे. मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई.  इसके बाद उन्हें तत्काल यूसीआईएल अस्पताल ले जाया गया, जहां शाम करीब 4 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

 

घटना की सूचना मिलते ही प्रशिक्षण केंद्र में साथी जवानों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने सेंटर पर जमकर हंगामा किया. उन्होंने अधिकारियों पर संवेदनहीनता और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए. उनका कहना है कि बजरंगी यादव ने बीमार होने के कारण कई बार छुट्टी की मांग की थी, लेकिन उसे मंजूरी नहीं मिली.

 

प्रशिक्षुओं का आरोप है कि ट्रेनिंग सेंटर में आपात स्थिति या गंभीर बीमारी के बावजूद छुट्टी लेना मुश्किल होता है. उन्होंने यह भी दावा किया कि छुट्टी मांगने पर सस्पेंड करने की धमकी दी जाती है और कई अधिकारी उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं.

 

जवानों ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान उन पर अनावश्यक दबाव बनाया जाता है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ता है. फिलहाल, घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है. अधिकारियों ने मामले की जांच का भरोसा दिया है और मौत के कारणों के साथ-साथ लगाए गए आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही