Search

 
 
 

जादूगोड़ा : किसानों के बीच ट्राइबल एग लिमिटेड ने फलदार पौधों का किया वितरण

 
Jadugora (Vidya Sharma) : धालभुमगढ़ के किसानों को रोजगार से जोड़ने व पर्यावरण संरक्षण को लेकर जादूगोड़ा की ट्राईबल एग लिमिटेड संस्था आगे आयी है. इसी क्रम में संस्था ने मंंगलवार को धालभूमगढ़ के पावड़ा नर्सिंगगढ़ पंचायत अंतर्गत सुंदरडीह, राजाबेड़ा, चुकड़ी पाड़ा में पांच हजार किसानों के बीच विभिन्न प्रजातियों के पौधे बांटे. इस पौधो में ज्यादातर नीम व अमरूद के पौधे शामिल है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-problem-of-entry-and-exit-route-in-sakchi-sanjay-market-will-be-resolved-soon/">जमशेदपुर

: साकची संजय मार्केट में प्रवेश एवं निकास मार्ग की समस्या का जल्द होगा निराकरण
[caption id="attachment_425007" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/jadugoda-plantation-2.jpeg"

alt="" width="600" height="400" /> किसानों के बीच पौधों का वितरण करते खेला राम मुर्मू[/caption] इस बाबत ट्राइवल एग लिमिटेड के निदेशक खेला राम मुर्मू ने कहा कि पर्यावरण व किसानों की तरक्की को लेकर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम व सरायकेला खरसावां में भी इस तरह का अभियान चलाकर लोगों को रोजगार से जोड़कर आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि लोग अपने राज्य में रहकर रोजी रोटी कमा सके व झारखंड से पलायन को रोका जा सके. इस अ​भियान के तहत अब तक डेढ़ लाख पौधे लगाये जा चुके है. आने वाले दिनों में 60 हजार अन्य पौधे भी लगाए जाएंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही