Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जादूगोड़ा: एडीसी कार्यालय में चाटीकोचा विस्थापित कल्याण समिति के साथ हुई त्रिपक्षीय वार्ता

Advertisement
Advertisement
Jadugora: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को जमशेदपुर स्थित एडीसी के कार्यालय में चाटीकोचा विस्थापित कल्याण समिति के अध्यक्ष सह ग्राम प्रधान और सदस्यों, यूसिल के अधिकारी एवं अपर उपायुक्त समेत अन्य अधिकारियों के साथ विस्थापन एवं अन्य कई मुद्दों पर त्रिपक्षीय वार्ता का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता अपर उपायुक्त सौरव सिन्हा ने की. इसे भी पढ़ें: आर्च">https://lagatar.in/archbishop-felix-toppo-appeals-to-strengthen-the-culture-of-peace-harmony-and-brotherhood/">आर्च

बिशप फेलिक्स टोप्पो ने की शांति, सौहार्द और भाईचारा की संस्कृति को मजबूत बनाने की अपील

यूसिल को मांगों पर जल्‍द उचित निष्कर्ष निकालने की सलाह

बैठक में चाटीकोचा ग्राम के सम्पूर्ण विस्थापन एवं पुनर्वास, घर और जमीन का उचित मुआवजा, पूजा स्थल जाहेरगाड़ का मुआवजा, क्षतिपूर्ति,  पुनर्स्थापना, नियोजन तथा बेरोजगारी भत्ता आदि मुद्दों पर वार्ता हुई. अपर उपायुक्त सौरव सिन्हा ने कहा कि बहुत जल्द इन बिन्दुओं पर विचार विमर्श कर उचित कार्रवाई की जायेगी. यूसिल कंपनी के अधिकारियों को जल्द से जल्द इन मांगों पर उचित निष्कर्ष निकालने की सलाह दी गई.

बैठक में यह थे उपस्थित

इस बैठक में अपर उपायुक्त के अलावा जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, यूसिल के महाप्रबंधक कार्मिक एसके शर्मा, उपमहाप्रबंधक कार्मिक राकेश कुमार, एसके सेन गुप्ता, चंचल मन्ना, उप प्रबंधक प्रशासन महेश साहू, चाटीकोचा विस्थापित कल्याण समिति के अध्यक्ष सह ग्राम प्रधान मेघराय सोरेन, भरत टुडू, भीमसेन हांसदा, ईश्वर सोरेन, कुंवर मांझी, मुचिराम सोरेन, लखन हांसदा, सोमबारी कुई, सरिता कुई, लक्ष्मी सोरेन, रोशनी सोरेन समेत ग्रामवासी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-election-of-the-president-and-vice-president-of-mini-sadan-on-22nd-preparations-complete/">जमशेदपुर

: मिनी सदन के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव 22 को, तैयारियां पूरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही