Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जादूगोड़ा : कंपनी प्रबंधन के अड़ियल रवैये के खिलाफ तुरामडीह यूरेनियम के मजदूरों ने निकाला विशाल जुलूस

Jadugoda : यूसील में हड़ताल को लेकर कंपनी प्रबंधन के अड़ियल रवैये के खिलाफ तुरामडीह यूरेनियम के मजदूरों ने भी विशाल जुलूस निकाला व मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल कर आंदोलन समाप्त करने की मांग की. इधर हड़ताली मजदूरों के समर्थन में झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन भी मैदान में कूद गई है व जुलूस में हिस्सा लिया. इस बाबत झारखंड क्रान्तिकारी मजदूर यूनियन के प्रदेश संयुक्त महासचिव सागर बेसरा ने प्रॉफिट शेयरिंग व अन्य मामले को लेकर यूसिल में चल रहे मजदूरों के अनिश्चितकालीन हड़ताल को पूर्ण समर्थन दिया व उनकी मांगों को जायज बताया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-80-thousand-cash-mobile-and-jewelery-stolen-from-home-in-fisherman-settlement/">आदित्यपुर

: मछुआ बस्ती में घर से 80 हजार कैश,  मोबाइल व जेवरात की चोरी

यूसिल प्रबंधन मजदूरों की मांग को सहानुभूतिपूर्वक पूरा कर मामले को खत्म करे

उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के वार्षिक उत्पादन लाभांश के हिस्से को मजदूरों के बीच बांटा जाना चाहिए. साथ ही कहा कि यूसिल प्रबंधन द्वारा मजदूरों के मांगों को सहानुभूतिपूर्वक उनके हिस्से के हक एवं अधिकार को देकर मामले को खत्म करे. प्रबंधन की हठधर्मिता से यूसिल में कार्यरत समस्त मजदूरों एवं क्षेत्र में आक्रोश व अशांति बनने की संभावना है. इस हड़ताल में झारखंड क्रान्तिकारी मजदूर यूनियन ने भी पूर्ण रूप से मजदूरों का साथ देने की घोषणा की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही