Search

 
 
 

जादूगोड़ा : यूसील ठेकाकर्मी समान काम का समान वेतन की मांग को लेकर किया आंदोलन

 
Jadugoda : यूसील ठेकाकर्मी ने समान काम का समान वेतन देने की मांग को लेकर आंदोलन पर उतर आए हैं. इधर यूसील कर्मियों का बोनस समझौता संपन्न होते ही अपने मांगों को लेकर 100 यूसील ठेका मजदूर जादूगोड़ा अस्पताल चौक पर सड़क पर बैठ आवागन को ठप कर दिया है. जिसकी अगुवाई झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता बाघराय मार्डी कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-jairam-youth-sporting-club-durga-puja-pandal-is-ready-for-devotees/">आदित्यपुर

: जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब दुर्गा पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए सजधज कर तैयार

वर्षों से ठेका मजदूर नियमित नहीं होने से हो रहे हैं शोषित

उनकी मांग है कि यूसील में 75 प्रतिशत काम आउटसोर्सिंग से होता है. कंपनी के उत्पादन में उनकी भी अहम भूमिका है. उनका भी प्रॉफिट शेयरिंग, समान काम का समान वेतन का हक बनता है. वर्षों से ठेका मजदूर नियमित नहीं होने से शोषित हो रहे हैं. इस बाबत झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता बाघराय मार्डी ने कहा कि यूसील मजदूरों के हड़ताल पर ठेका मजदूरों ने हर कदम पर साथ दिया है उसी तरह उनके आंदोलन में भी कंपनी कर्मी साथ दें व हड़ताल पर रहें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही