Search

 
 
 

जादूगोड़ाः यूसिल ने 3 स्कूलों के बच्चों को बांटी स्टील की बोतलें व योगा मैट

यूसिल के कार्मिक अधिकारी तपोधिर भट्टाचार्य ने कहा कि कंपनी की ओर से सीएसआर के तहत निकटवर्ती उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवली, प्राथमिक विद्यालय पलटोला व प्राथमिक विद्यालय गोहला में योग शिविरों का आयोजन किया गया.
 

Jadugora : यूसिल प्रबंधन की ओर से बागजाता यूरेनियम प्रोजेक्ट से सटे तीन स्कूलों के बच्चों में योगा के प्रति जागरूकता लाने के लिए योग शिविर का आयोजन किया. इस दौरान बच्चों के बीच प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत स्टील की बोतलें, जुट के बैग व योगा मैट का वितरण किया गया.

 

 यूसिल के कार्मिक अधिकारी तपोधिर भट्टाचार्य ने कहा कि कंपनी की ओर से सीएसआर के तहत निकटवर्ती उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवली, प्राथमिक विद्यालय पलटोला व प्राथमिक विद्यालय गोहला में योग शिविरों का आयोजन किया गया. विद्यार्थियों को नियमित योगाभ्यास के लिए योग मैट, जूट के थैले, स्टील की बोतलें और स्टील के टिफिन बॉक्स वितरित दिए गए.

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही