Jadugoda (Jamshedpur): वोट प्रतिशत बढ़ाने को लेकर यूसिल प्रबंधन ने परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा व सामुदायिक केंद्र में स्लोगन पोस्टर के जरिए लोगों में मतदान के प्रति जागरुकता पैदा की. मतदान केंद्र को आदर्श बूथ का दर्जा देने के बाद मतदान केंद्र में फोटो सेशन, चाय-नाश्ता, पानी, अग्निशमन दस्ता व साफ-सफाई की सुविधा में बढ़ोतरी की गई. जिसकी वजह से पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार मतदान का प्रतिशत बढ़ा. यूसिल कॉलोनी सामुदायिक केंद्र जादूगोड़ा के बूथ 198 199, 203 , 204 एवं कंपनी द्वारा संचालित विद्यालय में बूथ संख्या 201, 202 एवं 205 में दोपहर तक 12 बजे तक 22 प्रतिशत वोट डाले गए. इसके अलावे इचड़ा में तीन बूथ 196, 197 और प्रॉडक्शन यूनिट के बूथ संख्या 200 में वोटरों में खूब उत्साह दिखा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-voters-enthusiasm-outweighed-naxalite-threats-expressed-trust-in-security-forces/">चाईबासा
: नक्सलियों की धमकी पर भारी पड़ा मतदाताओं का उत्साह, सुरक्षाबलों पर जताया भरोसा [wpse_comments_template]
Jadugoda: यूसिल प्रबंधन ने बनाया आदर्श बूथ, मतदाता जागरुकता के लिए लगाए स्लोगन पोस्टर
Leave a Comment