Search

 
 
 

Jadugoda: यूसिल कर्मी आनंद महतो ने दो गोल्‍ड मेडल हासिल कर रचा इतिहास

 
Jadugoda:  मुंबई में 11 से 13 दिसंबर तक आयोजित 39वें ऑल इंडिया डीएई स्पोर्ट्स एंड कल्चरल मीट में यूसिल कर्मी आनंद महतो ने 200 व 400 मीटर की  दौड़ में दो गोल्ड पदक जीत कर इतिहास रच दिया. आनंद महतो कंपनी की कोणार्क टीम की ओर से   बीते 8 दिसंबर को 14 सदस्यीय टीम के साथ मुंबई गए थे, जहां उन्हें खेल के क्षेत्र में इतनी बड़ी सफलता मिली. इस सफलता से जादूगोड़ा के यूसिल कर्मियों में  खुशी की लहर है.

सोमवार को जादूगोड़ा पहुंचेगा खिलाड़ियों का दल

वहीं फेयर ट्रॉफी लेकर लौट रहा खिलाड़ियों का दल सोमवार को शालीमार कुर्ला एक्सप्रेस से जादूगोड़ा पहुंचेगा. यह प्रतियोगिता में एनपीसीआईएल मुंबई के अनुशक्तिनगर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित की गई थी. प्रतियोगिता में तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट में कार्यरत रजीत पारिया ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 200 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक पाने में सफलता पाई. यूसिल की कोणार्क टीम ने रिले रेस में द्वितीय स्थान प्राप्त किया.

यूसिल की कोणार्क टीम को अनुशासित प्रदर्शन के लिए मिली फेयर प्ले ट्रॉफी

[caption id="attachment_988337" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/14-dec-ucil-khel-1-r.jpg">

class="wp-image-988337 size-full" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/14-dec-ucil-khel-1-r-e1734177632418.jpg"

alt="" width="600" height="282" /> अनुशासित खेल को लेकर फेयर प्ले अवार्ड से सम्मानित यूसिल की कोणार्क टीम.[/caption] खेल के क्षेत्र में यूसिल की कोणार्क टीम को खेल में अनुशासित प्रदर्शन को लेकर फेयर प्ले ट्रॉफी से  भी सम्मानित किया गया. मेजबानी कर रहे एनपीसीआईएल मुंबई के अधिकारियों ने भी बेहतर प्रदर्शन को लेकर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनकी मेहनत और लगन की सराहना की. यूसिल की कोणार्क टीम की उपलब्धियों ने यूसिल का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है. इसे भी पढ़ें : शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-14-dec/">शाम

की न्यूज डायरी।।14 DEC।। CGLपरीक्षा में कोई गड़बड़ी नहीं हुई-JSSC।। द्रोणाचार्य जैसे मोदी सरकार भी काट रही युवाओं का अंगूठा : राहुल।।दिल्ली कूच पर अड़े किसानों पर वाटर कैनन, दागे आंसू गैस के गोले।।CID करेगी JSSC CGL परीक्षा की जांच, एक अरेस्ट।। हिंदपीढ़ी के फिरोज ने की थी कन्या पाठशाला की छात्राओं से छेड़खानी।। ED ने JSW को लौटायी 4025 करोड़ की संपत्ति।।नीतीश की छवि को सुधारने में हो रहे करोड़ों खर्च : तेजस्वी।।संभल में मिला 46 साल से बंद पड़ा प्राचीन शिव मंदिर।।ए राजा ने NDA के नेताओं को Bad Elements कहा।।अल्लू अर्जुन सुबह-सुबह जेल से रिहा ।।समेत अन्य खबरें।।
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही