Search

 
 
 

Jadugoda : उमा पदो भक्त हारे, मुकेश कुमार 610 मत प्राप्त कर जीते

 
Jadugoda (Vidya Sharma) : यूसिल कर्मचारी ग्रेच्युटी फंड का तीन सदस्यी चुनाव का परिणाम रात 9.30 बजे घोषित किया गया. रिटर्निंग ऑफिसर तपोधिर भट्टाचार्जी ने इसकी घोषणा की. इस चुनाव में उमा पदो भक्त को हार का मुंह देखना पड़ा. उन्हें मात्र 219 मत मिले, जबकि मुकेश कुमार 610 मत लेकर प्रथम स्थान पर रहे, दूसरे नंबर पर अनार मार्डी 576 वोट और तीसरे नंबर पर जीत राय सोरेन 293 मतों के साथ मेंबर का चुनाव जीत गए. इस मतदान में चार हजार कर्मचारी सुबह 10 बजे से संध्या 4 बजे तक मतदान में हिस्सा लिया. इस चुनाव में जीतराय सोरेन (मिल, जादूगोड़ा), अनार मार्डी (नरवा पहाड़), मुकेश सिंह (तुरामडीह) व उमा पदो भक्त (जादूगोड़ा माइंस) मैदान में ताल ठोक रहे थे, जिसमें उमा पदो भक्त को छोड़ कर अन्य उम्मीदवार मुकेश कुमार, अनार मार्डी व जीत राय सोरेन चुनाव जीत गए हैं. इस चुनाव में यूसिल की झारखंड से बाहर तुम्मा पल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट के कर्मचारियों ने भी मतदान किया. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-dr-park-won-the-title-by-defeating-azad-sporting/">Adityapur

: डीआर पार्क ने आजाद स्पोर्टिंग को हरा जीता खिताब
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही