Search

 
 
 

Jadugoda : यूनियन नेता के पिता का हुआ अंतिम संस्कार

 
Jadugoda (Vidya Sharma) : यूसिल की मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठन सिंहभूम यूरेनियम मजदूर यूनियन नेता चैतन्य हांसदा के पिता का निधन हो गया है. रविवार को भाटीन गांव में उनके पिता स्वर्गीय लच्छू हांसदा (78 वर्ष) का अंतिम संस्कार किया गया. मुखाग्नि उनके बड़े बेटे चैतन्य हांसदा ने दी. 8 अगस्त से उनके पिता लच्छू हांसदा बीमार चल रहे थे. वे ब्रह्मानंद अस्पताल में इलाजरत थे. शनिवार की रात पल्स रेट अचानक गिर गया. जिससे उनका निधन हो गया. उनके निधन की खबर सुन यूनियन नेताओं समेत भाटीन गांव में शोक की लहर दौड़ गई. इस बाबत यूनियन के अध्यक्ष सह झामुमो के केंद्रीय महासचिव बाबू लाल सोरेन ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरा शोक प्रकट किया है. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-rakshabandhan-festival-will-run-throughout-the-week-in-brahma-kumari-ashram/">Adityapur

: ब्रह्मकुमारी आश्रम में सप्ताह भर चलेगा रक्षाबंधन महोत्सव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही