Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जादूगोड़ा : यूरेनियम संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने 20 सितंबर से कंपनी के सभी यूनिटों में की हड़ताल की घोषणा

Jadugora : यूसील के यूरेनियम संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने आगामी 20 सितंबर से यूसील कंपनी के सभी यूनिटों में हड़ताल की घोषणा की है. इसके पूर्व मजदूरों को एकजूट करने हेतु 19 सितंबर तक जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे. यूसील अस्पताल चौक पर शुक्रवार को कंपनी के चारों श्रमिक संगठनों (यूरेनियम कामगार यूनियन, यूरेनियम मजदूर संघ, सिंहभूम यूरेनियम मजदूर संघ व जादूगोड़ा लेबर यूनियन) की एक संयुक्त बैठक में इसकी घोषणा की गई. बैठक में यूरेनियम कामगार यूनियन के महामंत्री राजा राम सिंह, यूरेनियम मजदूर संघ के महामंत्री आनंद महतो, सिंहभूम यूरेनियम मजदूर संघ के महामंत्री रमेश माझी, जादूगोड़ा लेबर यूनियन के सुरजीत सिंह संयुक्त रूप से शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : राजनगर">https://lagatar.in/rajnagar-hemant-government-is-fulfilling-the-aspirations-of-the-people-faith-in-the-people-has-increased-dharma-murmu/">राजनगर

: जनता की आकांक्षाओं को पूरा कर रही है हेमंत सरकार, लोगों में बढ़ा है विश्वास : धार्मा मुर्मू

यूसील प्रबंधन और मजदूर संगठनों के बीच वार्ता हो गई थी विफल

सभी नेताओं ने कहा कि बीते बृहस्पतिवार को धनबाद स्थित क्षेत्रीय श्रमायुक्त कार्यालय में कंपनी प्रबंधन व यूसील के मजदूर संगठनों की वार्ता विफल होने के बाद श्रमिक नेताओं ने शुक्रवार को सभा कर आगामी 20 सितंबर से हड़ताल की घोषणा की. इस सभा को संबोधित करते हुए यूरेनियम मजदूर संघ के महामंत्री आनंद महतो ने कहा कि कंपनी को 400 करोड़ से अधिक का फायदा हुआ है. यह फायदा मजदूरों की फौलादी ताकत से हुआ है. उत्पादन मजदूर करते हैं और फायदा अधिकारी लेते हैं. इसे भी पढ़ें : फैसला">https://lagatar.in/verdict-women-employee-now-entitled-for-60-days-special-leave-on-death-of-child-after-birth/">फैसला

: जन्म के बाद बच्चे की मौत पर महिला कर्मचारी अब 60 दिन के विशेष अवकाश की हकदार

प्रबंधन की हठधर्मिता की वजह से अब तक नहीं बनी है सहमति

मजदूरों की सभी लंबित मांगों एक्सग्रेशिया, पोस्ट रिटायरमेंट मेडिकल सुविधा, तीसरे लाभ के रूप में पेशन, प्रॉफिट शेयरिंग, प्रमोशन पॉलिसी, इंश्योरेंस को लेकर कई दौर की वार्ता कंपनी प्रबंधक के साथ हुई है लेकिन प्रबंधन की हठधर्मिता की वजह से एक भी मांग पर सहमति नहीं बन पाई है इसलिए थकहार कर हड़ताल की घोषणा करनी पड़ी. इस सभा को रमेश माझी, सुरजीत सिंह, राजा राम सिंह ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन बी एन बास्के ने किया. इस सभा में जादूगोड़ा, नरवा पहाड़, तुरामडीह, बागजाता माइंस के मजदूरों ने हिस्सा लिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही