Jadugoda : यूसिल ने सरकारी स्कूल के बच्चों के बीच बांटे 100 छाते
By Lagatar News
Last Updated: Aug 27, 2024 12:00 AM (IST)
बारिश व धूप से नौनिहालों को मिलेगी राहत : एमके सिंघई
Jadugoda : यूसिल की तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट प्रबंधन ने कंपनी के आसपास के दो सरकारी स्कूल ताल्सा व तुरामडीह गांव के दो प्राथमिक विद्यालय के 100 बच्चों के बीच छाता का वितरण किया. यूसिल सीएसआर के नोडल अधिकारी एमके सिंघई जीएम (प्रोजेक्ट्स) ने कहा कि बच्चों को छाता मिलने से बरसात व गर्मी से राहत मिलेगी. यह शुरुआत का पहला दिन है. आने वाले दिनों में कंपनी के आसपास के गांव बान्दुहुराग, महुलडीह व तुरामडीह के आसपास के 15 स्कूलों के बीच 1310 छाते कारपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत बांटे जाने की योजना है. कार्यक्रम को सफल बनाने में गिरीश कुमार गुप्ता, प्रबंधक (कार्मिक), जीतेश कुमार सीएसआर समन्वयक के साथ-साथ कई स्कूलों के प्रधानाध्यापक और शिक्षक उपस्थित थे.इसे भी पढ़ें : Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-former-cm-champais-decision-will-prove-politically-suicidal-devendra/">Chaibasa
: पूर्व सीएम चंपाई का निर्णय राजनीतिक रूप से आत्मघाती सिद्ध होगा – देवेन्द्र [wpse_comments_template]