Search

 
 
 

जादूगोड़ा : यूसिल ने बच्चों के बीच 250 बैडमिंटन रैकेट किये वितरित

 
Jadugoda :  यूसिल ने नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट के डिप्टी मैनेजर स्टेलिन हेंब्रम की अगवाई में पांच उत्क्रमित उच्च विद्यालयों में 250 बच्चों के बीच बैडमिंटन रैकेट बांटे. इसका उद्देश्य भारत सरकार के खेलों इंडिया अभियान को गति देना है. राजदोहा उत्क्रमित उच्च विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक अनुपमा कुमारी ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है. उन्होंने बच्चों की सक्रियता की सराहना की और यूसिल की पहल का समर्थन किया. कंपनी के डिप्टी मैनेजर एस आर हेंब्रम ने बताया कि बैडमिंटन रैकेट वितरण कार्यक्रम कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत किया गया. क्षेत्र के पांच स्कूलों खुखड़ाडीह, सिद्धू-कान्हु मेमोरियम हाई स्कूल कैडो, उत्क्रमित उच्च विद्यालय राजदोहा, डोमजुडी और शंकर दा में 50-50 बैडमिंटन रैकेट बांटे गये. इस मौके पर डिप्टी मैनेजर एस आर हेंब्रम, सहायक प्रशासनिक अधिकारी डी एन सिंह, बाल कृष्ण मिश्रा और गाजिया हांसदा भी मौजूद थे.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही