Search

 
 
 

जादूगोड़ा : ग्राम सभा की मंजूरी के बिना चल रहा ईंट भट्ठा, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

 
Jadugoda : नरवा पहाड़ के हाड़तोपा पंचायत अंतर्गत आने वाले खुर्शी गांव में ग्रामीणों ने एक ईंट भट्ठा को बंद कराने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया. यह भट्ठा मुर्गाघुटू नदी के किनारे चल रहा है. बीरेंद्र हांसदा की अगुवाई में ग्रामीणों ने भट्ठा के सामने जोरदार प्रदर्शन किया. साथ ही रास्ते को घेर कर ग्रामीणों ने मिट्टी के परिवहन पर रोक लगा दी. ग्रामीणों का कहना है कि यह ईंट भट्ठा ग्राम सभा से बिना मंजूरी के चलाया जा रहा है, जो नियमों के खिलाफ है. उन्होंने झारखंड सरकार से इसे बंद कराने की मांग की है. प्रदर्शन में श्रीनाथ हांसदा, करननाथ मुर्मू, पूर्व मुखिया वास्ता मुर्मू, बुढ़हॉन हांसदा, ग्राम प्रधान की पत्नी सुनीला हांसदा, गाजी लाल मुर्मू, अमल मुर्मू, ईश्वर मुर्मू, देवेन हांसदा, मंगल मुर्मू, दीपक कुमार मुर्मू समेत कई ग्रामीण शामिल हुए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/04/Untitled-19-10.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही