Search

 
 
 

जादूगोड़ा : मेचुआ के ग्रामीणों ने श्रमदान से की 180 फिट नाले की सफाई

 
Jadugora : जादूगोड़ा स्थित मेचुआ गांव के ग्रामीणों ने रविवार को श्रमदान से 180 फिट नाले की सफाई कर डाली, ताकि खेत में सिंचाई के लिए पानी पहुंचाया जा सके. क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता कुशल सोरेन व मंगल सोरेन ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र के प्रतिनिधियों से नाले की सफाई को लेकर कई बार गुहार लगाई गई. लेकिन किसी ने ग्रामीणों की फरियाद नहीं सुनी. ऐसे में ग्रामीणों ने बैठक कर श्रमदान से नाले की सफाई करने का निर्णय लिया. इसके तहत ग्रामीणों ने आज श्रमदान से नाले की सफाई कर डाली. नाले से ग्रामीणों के खेतों तक पानी पहुंचेगा और किसान धान की खेती करेंगे. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dozens-of-jmm-workers-including-birsanagar-mandal-president-join-bjmo/">जमशेदपुर

: बिरसानगर मंडल अध्यक्ष समेत दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता भाजमो में शामिल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही