Search

 
 
 

Jadugoda: :  वीर ग्राम के ग्रामीणों ने नम मां आंखों से की मां दुर्गा की विदाई, नारायणपुर तालाब में प्रतिमा का हुआ विसर्जन

वीरग्राम (जादूगोड़ा) के महात्मा गांधी मेमोरियल क्लब की सदस्यों ने गुरुवार को सड़कों पर नाचते-गाते शोभा यात्रा निकाली. विधि विधान के साथ माता की पूजा अर्चना कर अगले वर्ष दोबारा आने का आह्वान कर नारायणपुर तालाब में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित की.
 
विसर्जन के समय प्रतिमा के साथ खड़े वीर ग्राम के महात्मा गांधी मेमोरियल क्लब के सदस्य.

Bidya Sharma

Jadugoda : शारदीय नवरात्र की समाप्ति के साथ ही जादूगोड़ा की विभिन्न दुर्गा पूजा कमिटियों ने कलश का विसर्जन कर नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी. सबसे पहले पोटका प्रखंड अंतर्गत वीरग्राम (जादूगोड़ा) के महात्मा गांधी मेमोरियल क्लब की सदस्यों ने गुरुवार को सड़कों पर नाचते-गाते शोभा यात्रा निकाली. विधि विधान के साथ माता की पूजा अर्चना कर अगले वर्ष दोबारा आने का आह्वान कर नारायणपुर तालाब में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित की.

इसके पूर्व सुहागिन महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित की व एक दूसरे को सिंदूर लगाकर अपने पति के लम्बी उम्र की कामना की. मूर्ति विसर्जन में महात्मा गांधी मेमोरियल क्लब की ओर से सुंदर लाल दास, राजू दास, शंकर भकत, गोपी दास, विकास दास, तपन दास, संतोष दास, राजेश दास, विश्वजीत दास, नारायण दास, तन्मय दास, दीपक दास, राकेश दास, सुकुमार गोप, कंचन मुंडा, अमित दास, भुवनेश्वर दास, मनोज दास, पिंटू दास, सागर दास, सूरज दास, सौरभ दास ने हिस्सा लिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही