Search

 
 
 

जादूगोड़ा : एक साल से बंद पड़ा है पानी टेप, जल संकट से जूझ रहे 50 परिवार

जादूगोड़ा में यूसीआईएल की डब्ल्यूटीपी प्लांट के सामने लगा पानी टेप बीते एक साल से बंद पड़ा है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पानी आपूर्ति ठप रहने से करीब 50 परिवार जल संकट से गुजर रहे हैं. वे टीना में पानी भरकर लाने और अपनी प्यास बुझाने को विवश हैं. लेकिन इसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है.
 

Jadugora : जादूगोड़ा में यूसीआईएल की डब्ल्यूटीपी प्लांट के सामने लगा पानी टेप बीते एक साल से बंद पड़ा है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पानी आपूर्ति ठप रहने से करीब 50 परिवार जल संकट से गुजर रहे हैं. वे टीना में पानी भरकर लाने और अपनी प्यास बुझाने को विवश हैं. लेकिन इसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है.

 

स्थानीय निवासी ललन सिंह ने बताया कि उन्होंने कंपनी के कार्यकारी निदेशक सह सीएसआर के नोडल अधिकारी एम.के. सिंघई को डाक के माध्यम से पत्र भेजा था. पत्र में बंद पड़े पानी टेप को चालू करने की मांग की गयी थी, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गयी.

 

ललन सिंह बताते हैं कि इस क्षेत्र में डीप बोरिंग से भी पानी नहीं निकलता, इसलिए स्थानीय लोग पूरी तरह से कंपनी के पानी पर निर्भर हैं. टेप बंद होने से लोग दूर-दराज से टीनों में पानी भरकर लाने को मजबूर हैं. स्थिति इतनी खराब है कि कुछ परिवार पानी की कमी के चलते पलायन करने को विवश हो गए हैं. 

 

स्थानीय लोग सवाल कर रहे हैं कि जब कंपनी बड़े-बड़े CSR प्रोजेक्ट चलाती है, तो फिर स्थानीय समुदाय की बुनियादी जरूरत पानी की अनदेखी क्यों की जा रही है?  बहरहाल अब देखना होगा कि यूसीआईएलपानी जैसी छोटी समस्या की समाधान करती है या लोगों को उसके हाल पर छोड़ देती है. 

Uploaded Image

 

Uploaded Image

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही