Search

 
 
 

Jadugoda :  पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी निभाएंगे, पूरे झारखंड में खिलेगा कमल - बाबू लाल सोरेन

 
  • जादूगोड़ा केंद्रीय कार्यालय में मुलाकात के लिए जुटी कार्यकर्ताओं की भीड़
Jadugoda :  रांची में शुक्रवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के अगले दिन से ही झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पुत्र बाबू लाल सोरेन रेस हो गए हैंं. उन्होंने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के अपने पुराने समर्थकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से आज से ही चुनावी तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया. घाटशिला से विधानसभा चुनाव लड़ने के कार्यकर्ताओं के दबाव के बाबत उन्होंने कहा कि बीते 10 सालों से वह घाटशिला विधानसभा की जनता का सेवा करते आ रहे हैं और जनता के दुख-दर्द में खड़े रहेे. पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी निभाएंगे. इस बार पूरे झारखंड में कमल खिलेगा. इसे भी पढ़ें :  Potka">https://lagatar.in/potka-potholes-filled-220-on-mlas-initiative/">Potka

: विधायक की पहल पर एनएच 220 में भरे गये गढ्ढे
बाबूलाल सोरेन से मिलने घाटशिला भाजपा के ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह भी पहुंचे एवं क्षेत्र के मुद्दों पर चर्चा एवं राजनीति मंत्रणा की. इस बीच भाजपा नेता बाबू लाल सोरेन की हौसला अफजाई करने के लिए मुसाबनी क्षेत्र के सोनागाड़ा की महिला समूह जादूगोड़ा यूसिल अस्पताल चौक पर स्थित उनके केंद्रीय कार्यालय पहुंची व उनके प्रति महिलाओं ने समर्थन जताया. घाटशिला के मऊभंडार से शमशेर सिंह, सुभाष सिंह, अमित गिरी, शंभु शरण, जगमोहन शर्मा, राजू शर्मा समेत गालूडीह से रसराज भक्त ने पहुंच कर जीत को लेकर भरोसा जताया. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-cell-officers-stolen-scooter-recovered/">Kiriburu

: सेल अधिकारी की चोरी गयी स्कूटी बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही