Search

 
 
 

जादूगोड़ा : यूरेनियम कॉपरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में दूसरे दिन भी जारी है मजदूरों की हड़ताल

 
Jadugora : भारत सरकार की संस्थान यूरेनियम कॉपरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में हड़ताल दूसरे दिन भी जारी है. इधर झारखंड सरकार के कल्याण मंत्री चंपई सोरेन के पुत्र बाबू लाल सोरेन हड़ताली मजदूरों के समर्थन में उतर आए है. बाबू लाल सोरेन ने कंपनी प्रबंधन को अगले 24 घंटे की मोहलत दी है. उन्होने कहा है कि कंपनी प्रबंधन लचीला पन दिखाएं और हड़ताल समाप्ति को लेकर पहल करे. कंपनी प्रबंधन मजदूर संगठनों से वार्ता कर मजदूरों की छह मांगे मसलन प्रॉफिट शेयरिंग, पोस्ट रिटायरमेंट मेडिकल फैसिलिटी, पेंशन,समेत अन्य मामले को सुलझाए. अन्यथा विस्थापितों की भूमि को उपजाऊ बनाकर कंपनी प्रबंधन वापस करें ताकि मजदूर खेती कर आगे का जीवन यापन कर सके. इसके पूर्व उन्होंने सिंहभूम यूरेनियम मजदूर यूनियन महामंत्री रमेश माझी से हड़ताल को लेकर कंपनी प्रबंधन के रुख की जानकारी ली व आगे की रणनीति पर चर्चा की. इसे भी पढ़ें :जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-existence-of-the-only-big-pond-of-the-block-is-disappearing/">जगन्नाथपुर

: मिट रहा प्रखंड के एकमात्र बड़ा तालाब का वजूद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही