Search

 
 
 

Jadugoda : टीबी उन्मूलन में महत्वपूर्ण योगदान के लिये यूसिल को दूसरी बार मिला निक्षय-मित्र सम्मान

 
Jadugoda (Vidya Sharma) : प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के लिए झारखंड स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से यूरेनियम कार्पोरेशन ऑफ इंडिया (यूसीआईएल) को आज गुरुवार को रांची में निक्षय-मित्र के रूप में सम्मानित किया गया. यह कार्यक्रम आई.पी.एच. प्रेक्षागृह, नामकुम में आयोजित किया गया था. झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री बन्ना गुप्ता तथा स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह ने यूसीआईएल की सीएसआर टीम के डॉ. भट्टाचार्या (सीएमओ), गिरीश गुप्ता (प्रबंधक-कार्मिक), जीतेश कुमार (सीएसआर संयोजक) एवं श्री अंसारी को निक्षय मित्र सम्मान के साथ प्रमाणपत्र सौंपा. इसे भी पढ़ें :  लैंड">https://lagatar.in/land-scam-architect-vinod-singh-and-rajkumar-pahan-surrendered-deposited-bonds-worth-rs-1-lakh/">लैंड

स्कैम : आर्किटेक विनोद सिंह और राजकुमार पाहन ने किया सरेंडर, जमा किये एक लाख के बॉन्ड
इस अभियान के संयोजक जितेश कुमार ने कहा कि यूसिल की सीएसआर टीम पहले से ही टीबी का इलाज करा रहे लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान से जुड़ी हुई है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान का दो वर्ष पूरा होने पर तथा व्यस्क के लिए बीसीजी टीकाकरण के राज्यव्यापी शुरुआत होने के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था. उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी यूसीआईएल के सीएसआर नोडल अधिकारी एम.के. सिंघई (महाप्रबंधक-परियोजनाएं) ने पिछले साल इसी अभियान के लिए झारखंड सरकार से स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया था. यूसीआईएल ने सीएसआर के तहत प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के लिये झारखंड के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग को सहयोग प्रदान किया था जिससे लगातार 12 महीने टीबी मरीजों को पोषण सामग्री प्रदान की गयी. इसे भी पढ़ें :  चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-jawan-raj-injured-in-ied-blast-admitted-to-hospital-ig-met-him/">चाईबासा:

IED ब्लास्ट में घायल जवान राज अस्पताल में भर्ती, IG ने की मुलाकात
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही